बिलासपुररतनपुर

अवैध शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त .

बिलासपुर।जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना रतनपुर पुलिस ने एक शराब कोचिये को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 2400 रुपये बताई जा रही है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रानीगांव निवासी अशोक ध्रुव उर्फ लाला अपने घर के पीछे बाड़ी में कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना रतनपुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।


पुलिस ने आरोपी अशोक ध्रुव उर्फ लाला पिता भगवानी ध्रुव, उम्र 40 वर्ष, निवासी गोंड़पारा रानीगांव थाना रतनपुर जिला बिलासपुर को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक कौशल खुटे, आरक्षक देवानंद एवं आरक्षक आकाश डोंगरे की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page