छत्तीसगढ़बिलासपुर

अवैध धान भंडारण के विरुद्ध प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई
5 दुकानों से 4 लाख रुपए से अधिक मूल्य का धान जब्त .

बिलासपुर । जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन की गतिविधियाँ भी बढ़ने लगी हैं। इस पर रोक लगाने जिला प्रशासन ने कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर सख्ती बढ़ाते हुए आज ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। जांच टीम ने आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दबिश देकर कुल 338 कट्टा, लगभग 135 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसकी कीमत सवा 4 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इन सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार धान की आवक बढ़ने के साथ कुछ व्यापारी एवं दलाल अनुचित लाभ के लिए अवैध रूप से धान का भंडारण कर रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे कारोबारियों की सूची तैयार कर ली है और उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसडीएम और राजस्व विभाग की टीमों को भी लगातार कार्रवाई के लिए सक्रिय रखा गया है।

आज की कार्रवाई में ग्राम सेन्दरी (कोनी) के व्यापारी शत्रुघ्न साहू के संस्थान से 75 कट्टी, सलका (बेलतरा) के व्यवसायी रामकृष्ण कश्यप के संस्थान से 50 कट्टी धान जब्त किया गया। कोटा के थोक व्यापारी हरीश गोयनका की स्वस्तिक ट्रेडर्स फर्म से 36 क्विंटल धान बरामद हुआ। वहीं सीपत क्षेत्र के एक किराना व्यवसायी से 60 कट्टी और ग्राम खम्हरिया में व्यापारी विनोद गोयल के यहां से 63 बोरी धान जब्त किया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खरीदी अभियान के दौरान अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page