छत्तीसगढ़बिलासपुर

वकील पर चाकू से हमला, युवती संग घूमने पर मिली जान से मारने की धमकी , न्याय दिलाने वाले के साथ अन्याय ..

बिलासपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक वकील पर हुए हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चड्डा बाड़ी नेहरू नगर निवासी शिवांश पारासर, जो जिला न्यायालय बिलासपुर में वकालत करते हैं, वे अपनी परिचित युवती को कार से शांति नगर से कोनी की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान चड्डा बाड़ी के पास सामने से आ रही कार ने उन्हें रुकने का इशारा किया। कार से उतरे कान्हा उपाध्याय और निमित दुबे ने युवती को साथ ले जाने पर आपत्ति जताते हुए शिवांश से गाली-गलौज शुरू कर दी।

कहा-सुनी बढ़ने पर शिवांश कार से नीचे उतरे, तभी राजवीर बाबरा बुलेट मोटरसाइकिल से मौके पर पहुँचा और कथित तौर पर बाइक चढ़ाकर हमला करने का प्रयास किया। प्रार्थी ने बाइक को पकड़कर गिरा दिया, जिसके बाद राजवीर ने अपने पास रखे धारदार चाकू से शिवांश पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर के पीछे, कमर, गले और आँख के नीचे गंभीर चोटें आईं। वहीं अन्य साथियों ने भी पत्थर फेंककर उन्हें घायल कर दिया। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

किसी तरह घायल वकील पास के मेडिकल स्टोर की ओर भागे और वहाँ से अपने दोस्तों को जानकारी दी। दोनों की मदद से वे थाने पहुँचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने राजवीर बाबरा, कान्हा उपाध्याय, निमित दुबे सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page