Bilaspur

रतनपुर में साध्वी के आरोपों से सियासी संग्राम, अध्यक्ष पर गंभीर सवाल ..

बिलासपुर / रतनपुर में एक साध्वी द्वारा लगाए गए आरोपों ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। खुद को साध्वी पद्मिनी बताने वाली महिला ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर मानसिक प्रताड़ना, छवि धूमिल करने और धार्मिक कार्यों में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप जड़ दिए हैं। साध्वी का दावा है कि वह वर्षों से चपोरा आश्रम में रहकर पूजा-पाठ कर रही हैं, लेकिन अध्यक्ष लगातार उनका विरोध कर रहे हैं और उन्हें आश्रम में रहने तक पर आपत्ति जता रहे हैं।

मामले को तूल तब मिला जब साध्वी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें समाज में बदनाम करने की साजिश रची गई, जिससे उनकी धार्मिक पहचान और सम्मान को ठेस पहुंची है।

वहीं दूसरी ओर, नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने वीडियो जारी कर साध्वी के दावों को “पूरी तरह निराधार” बताया और कहा कि संबंधित महिला पहले भी कई लोगों पर आरोप लगा चुकी हैं, जो जांच में गलत साबित हुए हैं। अध्यक्ष का कहना है कि यह मामला बेवजह राजनीतिक रंग देकर उछाला जा रहा है।

फिलहाल रतनपुर में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है और मामला सियासी रंग ले चुका है। अब सबकी निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि सच्चाई किसके पक्ष में खड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page