Bilaspur

बिलासपुर तिफरा में सड़क हादसा: अस्पताल जा रहे युवक की मौत, साथी गंभीर .

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तिफरा ओवरब्रिज पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बदरा ठाकुर निवासी भानु लहरे (पिता केशवलाल लहरे) अपने साथी पारस यादव के साथ बाइक से सिम्स अस्पताल जा रहा था। बताया जा रहा है कि भानु के पिता करंट लगने से घायल हो गए थे और उन्हें उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था। इसी सूचना पर भानु अपने पिता को देखने निकल पड़ा था।

इसी दौरान तिफरा ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भानु लहरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पारस यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे में एक छोटा हाथी वाहन (क्रमांक CG10CE9134) के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। जिस पिता को देखने भानु जा रहा था, उसी रास्ते में उसकी मौत हो जाना परिवार के लिए गहरा सदमा बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page