Bilaspur

जिला देसहा यादव समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, टीकाराम यादव बने अध्यक्ष

बिलासपुर। जिला देसहा यादव समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सिम्स ऑडिटोरियम में गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के नवचयनित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई और उन्हें संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

गौरतलब है कि समाज की निर्वाचन प्रक्रिया 17 मई को संपन्न हुई थी, जिसमें टीकाराम यादव को जिला अध्यक्ष और विजय यादव को महासचिव चुना गया। इसके अलावा विभिन्न पदों पर भी समाज के सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू उपस्थित रहे। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशांत शुक्ला सहित समाज के कई वरिष्ठजन भी समारोह में शामिल हुए।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि संगठन के पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं होते, बल्कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। नई कार्यकारिणी को समाज के विकास, एकता और प्रगति के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

समारोह में समाज के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भरोसा जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page