बिलासपुर

समग्र शिक्षा में घोटाला?अयाज जुनजानी पर रिश्वत मांगने के आरोप…

बिलासपुर से समग्र शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिलासपुर में एक नगर निगम ठेकेदार ने भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

8000 दो, तभी मिलेगा भुगतान? – अयाज जुनजानी पर बड़ा आरोप….

जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार दीपक महादेवा ने कलेक्टर संजय अग्रवाल को शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने सकरी जोन के उसलापुर, अमेरी, घुरू और दलदलीहापारा के सरकारी स्कूलों में शौचालय निर्माण का काम पूरा किया था। आधा भुगतान मिलने के बाद शेष राशि के लिए उन्हें महीनों से भटकना पड़ रहा है।सबसे गंभीर आरोप समग्र शिक्षा विभाग के सहायक समन्वयक अयाज जुनजानी पर लगे हैं।

पैसा दो, काम लो – क्या यही सिस्टम चला रहे अयाज जुनजानी…

ठेकेदार का दावा है कि जनवानी ने भुगतान जारी करने के बदले 8000 रुपये की मांग की और यह तक कहा कि पैसा रायपुर के अधिकारियों तक पहुंचाना पड़ता है, तभी बजट स्वीकृत होता है।ठेकेदार ने रिश्वत देने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद उसकी फाइल पिछले 6 महीनों से रोक दी गई। लगातार चक्कर काटने के बाद अब पीड़ित ने साक्ष्यों के साथ न्याय की गुहार लगाई है।

ऊपर तक जाता है पैसा?–जुनजानी।के बयान पर सवाल…

इस पूरे मामले ने विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या बच्चों के लिए बनाए गए शौचालयों का भुगतान भी अब कमीशन पर निर्भर करेगा?अब नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है कि क्या दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page