बिल्हा

भक्ति में डूबा दगोरी, नवधा रामायण के साथ गूंजे जय श्रीराम के जयकारे .

बिलासपुर / बिल्हा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दगोरी में आज 2 अप्रैल से नवधा रामायण का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरे गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।ग्राम पंचायत दगोरी में आयोजित इस नवधा रामायण की शुरुआत विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ की गई। जैसे ही आरती का समय हुआ, पूरा गांव भक्ति में डूब गया। गांव के छोटे-बड़े, महिला-पुरुष और युवा सभी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भगवान राम की आराधना में शामिल हुए।

इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया, जब दीपिका अमित कौशिक और उनकी मंडली ने मधुर स्वर में आरती का गायन किया। उनके भजन और आरती ने वहां मौजूद हर श्रद्धालु को भाव-विभोर कर दिया। लोगों ने एक साथ तालियां बजाते हुए और जयकारे लगाते हुए भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।नवधा रामायण के इस आयोजन को लेकर गांव में खासा उत्साह है। आने वाले दिनों में कथा, भजन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।दगोरी गांव में शुरू हुआ यह नवधा रामायण न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूत करने का संदेश दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page