सिटी कोतवाली

मधुबन रोड पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त .

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आम लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मधुबन रोड दयालबंद क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शुभम बैस नामक युवक मधुबन रोड दयालबंद के पास सड़क पर चाकू लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

पुलिस ने आरोपी शुभम बैस (26 वर्ष), पिता स्व. महेश बैस, निवासी मधुबन रोड मुक्तिधाम कृष्ण गौशाला के पास, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।

पुलिस जांच में आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पाया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page