सिटी कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरुद्ध कड़ा प्रहार करते हुए 6 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई बीएनएसएस की धारा 170 सहित अन्य धाराओं के तहत की गई है।
मामले के अनुसार, दिनांक 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती रैली के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और विवाद की घटना सामने आई थी। घटना के बाद थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 218/2019/26 दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 57, 58, 59, 60, 61, 62/25 के तहत धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस में कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा, थाना क्षेत्र के अन्य गुण्डा-बदमाशों को भी तलब कर सख्त चेतावनी दी गई है और उन्हें अपराध के परिणामों से अवगत कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपीगण:
1. सुजीत पाण्डेय, पिता अजय पाण्डेय, उम्र 26 वर्ष, निवासी कश्यप, थाना सिटी कोतवाली
2. अमन उर्फ डिंपल, पिता स्व. पप्पी खटीक, उम्र 22 वर्ष, निवासी डी.पी. कॉलेज के पास, टिकरापारा
3. आयुष खटीक, पिता बल्ला खटीक, उम्र 19 वर्ष, निवासी खटीक मोहल्ला, टिकरापारा
4. चंदन खटीक, पिता राजेश खटीक, उम्र 19 वर्ष, निवासी खटीक मोहल्ला, टिकरापारा
5. अभिषेक उर्फ अभी खटीक, पिता बल्ला खटीक, उम्र 22 वर्ष, निवासी डी.पी. कॉलेज के पास, टिकरापारा
6. रितीक खटीक, पिता बल्ला खटीक, उम्र 23 वर्ष, निवासी खटीक मोहल्ला, टिकरापारा




