कोनी

कोनी पुलिस की कार्रवाई, दो गुंडा बदमाश गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश .

बिलासपुर / थाना कोनी, जिला बिलासपुर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित विवाद एवं मारपीट की घटनाओं की रोकथाम हेतु कोनी पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए दो आदतन उपद्रवी युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 25 फरवरी 2026 को क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए गुंडा तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जिनकी गतिविधियाँ क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती थीं।


आरोपीगण का नाम
( 1) विशाल वर्मा पिता दिलहरण वर्मा उम्र 22 वर्ष पता जलसो वर्मा मोहल्ला थाना कोनी
(2) दीप राज वर्मा पिता रामायण वर्मा उम्र 18 वर्ष पता जलसो काली मोहल्ला थाना कोनी जिला बिलासपुर


कोनी पुलिस ने धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति बनाए रखना, आपराधिक प्रवृत्तियों पर नियंत्रण करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है।

थाना कोनी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। असामाजिक तत्वों एवं शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page