रतनपुर पुलिस की कार्यवाही, अशांति फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल .

बिलासपुर / थाना रतनपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 14/02/2026 को थाना रतनपुर पुलिस टीम द्वारा पैदल पेट्रोलिंग एवं अवैध गतिविधियों की जांच के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले दो असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया। दोनों व्यक्तियों का व्यवहार संदिग्ध एवं शांति व्यवस्था के लिए खतरा प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी :
आदित्य सोनी पिता स्व. अजय सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी गाँधीनगर रतनपुर, थाना रतनपुर।
हर्ष जैन पिता सुरेन्द्र कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी थानापारा रतनपुर, जिला बिलासपुर।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आरोपियों को माननीय सिटी मजिस्ट्रेट, बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई के पश्चात दोनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश जारी किए गए।
थाना रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने वाले, शांति भंग करने का प्रयास करने वाले एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखी जा सके।




