रतनपुर

अवैध संबंध के शक में हमला, बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, सात घायल .

बिलासपुर / न्यायधानी में स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडरवा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अवैध संबंध के संदेह में हमला करने पहुंचे आरोपियों ने एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना में महिला की आंख में गहरी चोट लग गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, गांव के एक युवक शेख सलीम और एक महिला के बीच कथित अवैध संबंध को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते बुधवार शाम सुरेश श्रीवास, सुमित श्रीवास और नैतिक श्रीवास हथियारों से लैस होकर शेख सलीम के घर पहुंचे। सलीम के घर पर न मिलने पर आरोपियों ने गुस्से में उनकी मां मुराद बेगम पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हमले में परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सुहान, परी परवीन, अलीशा परवीन, सना परवीन और साहिस्ता परवीन शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, तीनों आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page