सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हुक्का बार पर छापा, तीन गिरफ्तार .

बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवैध हुक्का बार संचालन को तत्काल बंद कराया। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि हुक्का बार संचालक को प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. विकम ठाकुर, पिता किशन ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी मंदिर चौक, जरहामाठा, बिलासपुर।
2. रितेश विश्वकर्मा, पिता जीवन विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी मसानगंज, मध्य नगरी चौक, बिलासपुर।
3. अरबाज खान, पिता मोहम्मद शुलेगान खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी आजाद चौक, मंगला, बिलासपुर।
प्रकरण में आरोपी –
विनोद ठाकुर, हुक्का बार संचालक।
छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा मौके से 6 नग हुक्का पार्ट, 8 नग कोयला कोको जेल, 4 नग स्टेन, 7 नग चिलम, 8 नग पाइप, 1 नग कोल हिटर, 1 नग हिसाब पंजी, नगद राशि ₹3000 तथा 3 नग मोबाइल फोन जप्त किए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त कार्रवाई से शहर में अवैध हुक्का बार संचालन पर प्रभावी रोक लगी है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




