कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह और कबाड़ियों पर कसा शिकंजा:बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई .

बिलासपुर। जिले में एसी (AC) के कॉपर वायर चोरी करने वाले शातिर चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों के विरुद्ध पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। सिविल लाइन और तारबहार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में कॉपर वायर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदेही राहुल गंधर्व और एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने मुथूट फाइनेंस व्यापार विहार और मंगला चौक स्थित डिजिटल मार्केटिंग ऑफिस से कॉपर वायर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी का माल स्थानीय कबाड़ियों को बेचा था, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर खरीदारों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से कुल 173 फीट कॉपर वायर बरामद किया गया है, जिसकी बाजार मूल्य 1,00,700 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
मुख्य आरोपी (चोर):
* राहुल गंधर्व (22 वर्ष), पिता: कांशीराम गंधर्व, निवासी: मन्नू चौक टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली।
* एक अपचारी बालक।
खरीददार (कबाड़ी):
* कमलकांत दत्ता उर्फ डोकरा (48 वर्ष), निवासी: शीतला मंदिर के पास, थाना तारबहार।
* मोहम्मद याकुब (36 वर्ष), निवासी: तालापारा, थाना सिविल लाइन।
दर्ज मामले एवं धाराएं:
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है:
* थाना सिविल लाइन: अप.क्र. 76/2026 एवं 119/2026 (धारा 302(2), 317, 3(5) BNS)
* थाना तारबहार: अप.क्र. 24/2026 एवं 32/2026 (धारा 331(4), 305(A), 317, 3(5) BNS)
इस पूरी कार्रवाई में सिविल लाइन थाना प्रभारी एस.आर. साहू, सउनि चंद्रकांत डहरिया और टीम का विशेष योगदान रहा। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




