तोरवाबिलासपुर

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार, बटनदार चाकू जप्त .

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने तथा असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों पर सतत निगरानी रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना तोरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।


दिनांक 04 जनवरी 2026 को थाना तोरवा क्षेत्र में टाउन भ्रमण एवं पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर मुल्कराज होटल के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर लहराते हुए आम नागरिकों एवं राहगीरों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।


सूचना पर थाना तोरवा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 नग लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रविशंकर गढेवाल पिता रूद्रशंकर गढेवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी शिव चौक, कतियापारा, थाना कोतवाली, जिला बिलासपुर बताया।
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पाया गया कि वह पूर्व में मारपीट एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में चालानशुदा आदतन बदमाश है। आरोपी के विरुद्ध थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 08/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया गया।


पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम हुई है। बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page