कोनीबिलासपुर

अवैध शराब के विरुद्ध कोनी पुलिस की सख्त कार्यवाही, 61 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त .

बिलासपुर / अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोनी पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना कोनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।


यह कार्यवाही श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई। दिनांक 03 जनवरी 2026 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जलसों निवासी श्रीलाल वर्मा द्वारा बिरकोना–जलसों नहर पुल के पास भारी मात्रा में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है।

सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 15-15 लीटर के चार पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बों में 60 लीटर तथा एक हरे रंग की 2 लीटर की प्लास्टिक बोतल में 1 लीटर, कुल 61 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹12,200/- आँकी गई है। आरोपी शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।


आरोपी श्रीलाल वर्मा पिता स्व. सौखी लाल वर्मा, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना कोनी, जिला बिलासपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया जाएगा।


कोनी पुलिस की जनअपील


कोनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें। आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page