छत्तीसगढ़बिलासपुर

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 57 लाख की साइबर ठगी, अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर। रेंज साइबर थाना बिलासपुर को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की जा रही बड़ी साइबर ठगी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। रेंज साइबर थाना की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का भय दिखाकर 57 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी:


मनिंदर सिंह पिता निरंजन सिंह, उम्र 54 वर्ष, निवासी शांति नगर, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली / मौथुरपुरा शिकारपुर, जिला बुलंदशहर (उ.प्र.)

प्रकरण थाना सिविल लाइन बिलासपुर से जांच हेतु रेंज साइबर थाना को प्राप्त हुआ था। पीड़ित को वर्चुअल मोबाइल नंबर और फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से कॉल कर मनी लॉन्ड्रिंग व ड्रग पार्सल जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त होने का डर दिखाया गया। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए डिजिटल अरेस्ट कर केस से बचाने के नाम पर 57,00,000 रुपये की ठगी की गई।


जांच के दौरान साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल, बैंक खातों, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में आरोपियों के दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से जुड़े होने की जानकारी सामने आई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में विशेष टीम दिल्ली रवाना की गई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से पूछताछ के बाद आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि हुई।


पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी सिम, वर्चुअल नंबर और फर्जी बैंक खातों का उपयोग कर ठगी करता था। ठगी की रकम को “लेगेसी लोन” नामक ऐप के माध्यम से लोन के रूप में दिखाकर आहरण किया जाता था। आरोपी कमीशन के लालच में अपनी कंपनी के करंट अकाउंट का उपयोग करता था।


इस कार्रवाई में रेंज साइबर थाना की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page