छत्तीसगढ़बिलासपुर

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹66,000 का गांजा जब्त, 1 तस्कर गिरफ्तार .

बिलासपुर / पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर नकेल कसने के अपने अभियान को जारी रखते हुए सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। सिरगिट्टी पुलिस ने गांजे की अवैध बिक्री करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 5.590 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹66,000 रुपये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर केंवट ने एक विशेष टीम का गठन किया था।

दिनांक 14.12.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि मरीमाई मंदिर के पास एक व्यक्ति काले रंग के पिट्ठू बैग में अवैध गांजा रखकर युवकों को बेच रहा है। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरुण सिंह अर्गल उर्फ रितीक, पिता दयाराम सिंह, उम्र 23 साल, निवासी चकबतरा, थाना मोहद, जिला भिण्ड, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 709/2025, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page