छत्तीसगढ़बिलासपुर

कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी समस्याएं अवैध कब्जे की शिकायत पर त्वरित जांच के निर्देश .

बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए ग्रामीणों और नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में करीब 50 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें व्यक्तिगत सहायता, अवैध कब्जे, पेंशन, सड़क निर्माण और आवास जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार और सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे।

जनदर्शन में ग्राम मोहली (बेलगहना) के ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच रामलाल पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी से मिलीभगत कर कई एकड़ भूमि पर कब्जा किया गया है। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ कोटा को तत्काल जांच के निर्देश दिए।

बिलासपुर निवासी 70 प्रतिशत दिव्यांग प्रतीक साहू ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी देते हुए विकलांग पेंशन दिलाए जाने की मांग की। कलेक्टर ने आवेदन को समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया।

ग्राम पंचायत दर्रीघाट के ग्रामीणों ने पुराने पुल से एनएच तक की अत्यंत जर्जर सड़क की मरम्मत या नवीनीकरण की मांग रखी। कलेक्टर ने विषय को कार्यपालन अभियंता, पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया।

इसके अलावा सेवानिवृत्त सचिव टाईम लाल कौशिक व अन्य साथियों ने अंशदायी पेंशन की राशि दिलाने की गुहार लगाई। साथ ही मस्तुरी के हरवंश लाल जगत ने आगजनी से हुए नुकसान के लिए मुआवजा मांगा, जिस पर कलेक्टर ने एसडीओ मस्तुरी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में रकबा संशोधन, अवैध कब्जा और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मामले भी प्रमुख रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page