जरा हटकेबिलासपुर

चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत बेलगहना पुलिस की कार्रवाई, अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाली महिला गिरफ्तार, 7 लीटर शराब जप्त.

बिलासपुर / चौकी बेलगहना, थाना कोटा की पुलिस ने अवैध महुआ शराब बिक्री के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब जप्त की है, जिसकी कीमत लगभग 840 रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में “चेतना विरुद्ध नशा” अभियान के तहत जिले में अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करवा खोलिपारा निवासी श्रीमती रूत मिंज (55 वर्ष) अपने घर के कोलाबाड़ी में बिक्री के लिए अवैध महुआ शराब रखी हुई है।

सूचना पर चौकी बेलगहना पुलिस की टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर छापा मारा। रेड के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से दो अलग-अलग प्लास्टिक जरीकैन में कुल 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी श्रीमती रूत मिंज पति आश्रित मिंज निवासी करवा खोलिपारा, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page