
बिलासपुर । शहर के छठ घाट पुल पर आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग छात्रा का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतका की पहचान अदिति (14 वर्ष), पिता अरुण कुमार, निवासी ब्रह्मा कुमारी राजकिशोर नगर के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि अदिति कक्षा नौवीं की छात्रा थी और बीती रात लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच बिना बताए घर से बाहर निकल गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह छठ घाट पुल के पास लोगों ने नदी में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने किसी प्रकार के विवाद या परेशानी से इनकार किया है। फिलहाल सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।




