जरा हटकेबालोदा बाजार

पत्नी की दीवानगी में नाबालिग प्रेमी संग रची साजिश, कुल्हाड़ी से सोए पति की हत्या कर मचाया सनसनीखेज कांड .

बलौदाबाजार। कहा जाता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, लेकिन कभी-कभी यही प्यार पागलपन की हद तक पहुँच जाता है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां 3 बच्चों की मां ने अपने से 15 साल छोटे प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार वटगन गांव निवासी अमृत गिरी (45) फल बेचने का काम करता था और पत्नी चंद्रिका गिरी (40) व तीन बच्चों के साथ रहता था। करीब चार साल पहले चंद्रिका की पहचान बिहार के मुजफ्फरनगर के रहने वाले टुन्ना कुमार शर्मा (15) से इंस्टाग्राम पर हुई। टुन्ना चेन्नई में नौकरी करता था और हर महीने 70 हजार रुपये कमाता था। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई।

पति अमृत को जब पत्नी के अवैध संबंधों का पता चला तो घर में रोज झगड़े होने लगे। इस बीच टुन्ना की शादी कहीं और तय हो गई, लेकिन चंद्रिका उससे शादी करना चाहती थी। प्रेम में अंधी चंद्रिका ने टुन्ना के साथ मिलकर पति की हत्या का षड्यंत्र रचा।

जब गांव में नाचा कार्यक्रम चल रहा था, तभी टुन्ना छत से घर में घुसा और सोफे पर सोए अमृत के सिर पर कुल्हाड़ी से दो वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह कुल्हाड़ी को बैग में रखकर चेन्नई भाग गया।

घटना के बाद चंद्रिका ने सबको गुमराह करते हुए बताया कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी है। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो शक पत्नी पर गया। साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल और इंस्टाग्राम चैट खंगालने पर सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने प्रेमी टुन्ना और पत्नी चंद्रिका दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page