छत्तीसगढ़जरा हटकेबिलासपुर

राशन कार्ड धारक घबराएं नहीं, नजदीकी दुकान या मोबाइल से करें e-KYC अपडेट, साझा न करें OTP ..

बिलासपुर । राशन कार्ड से नाम कटने या राशन न मिलने की समस्या का सामना कर रहे पात्र परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पात्र हितग्राही घबराएं नहीं, वे अपने नजदीकी राशन दुकान पर जाकर e-KYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

यदि लाभार्थी किसी कारणवश दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो वे अपने मोबाइल फोन से भी आसानी से e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए “मेरा e-KYC” या “आधार ऐप” डाउनलोड कर अपने आधार नंबर से OTP प्राप्त करें, और फोटो वेरीफिकेशन के बाद प्रक्रिया पूर्ण करें।

अधिकारियों ने बताया कि कई हितग्राहियों का राशन वितरण इसलिए रुका है क्योंकि उनका e-KYC अपडेट नहीं हुआ है। इसे जल्द पूरा करने पर राशन वितरण फिर से सुचारु रूप से प्रारंभ हो जाएगा।

साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी व्यक्ति के साथ OTP या निजी जानकारी साझा न करें। जानकारी न होने पर निकटतम राशन दुकान या CSC केंद्र में सहायता लें।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — आपकी पहचान, आपका हक।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page