छत्तीसगढ़बिलासपुर

रतनपुर दर्री पारा बाईपास के पास भीषण सड़क हादसा, 12 यात्री घायल, 5 की हालत गंभीर ..

बिलासपुर। थाना रतनपुर कोरबा रोड दर्री पारा बाईपास के पास सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। बाईपास पर खराब हालत में ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़ी ट्रेलर क्रमांक CG 12 AW 3236 को पीछे से आ रही यात्री बस क्रमांक CG 06 GY 8153 ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग सीटों पर ही फंस गए।

इस दुर्घटना में कुल 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस चालक कमालुद्दीन अंसारी को दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है, वहीं एक अन्य यात्री की कमर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुरेंद्र विश्वकर्मा (परिचालक), मंजय कुमार, कमालुद्दीन अंसारी (चालक), राकेश कुमार सिंह और सलोनी सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

हादसे में घायल अन्य यात्रियों में राजेश्वर राम, दीपक कुमार, सनोज यादव, सुनीता सिंह, शाहजहां खातून, चिंता कुमारी और अशरफी सिंह शामिल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर बिना किसी चेतावनी संकेत के सड़क किनारे खड़ा था, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page