बिलासपुरमस्तूरी

स्वयं साक्षात दर्शन देने वाला चोर अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर? पुलिस की नाकामी या चोरों का हौसला …

मस्तूरी/मल्हार : क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह वेंटिलेटर पर आ चुकी है। मल्हार चौकी और पचपेड़ी थाना क्षेत्र के लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं, जबकि बेखौफ चोर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सरेआम तमाचा जड़ रहे हैं। पुलिस की सुस्ती का आलम यह है कि सीसीटीवी कैमरे के सामने बाकायदा ‘मस्त पोज’ देने वाला शातिर चोर आज भी खुलेआम घूम रहा है।
वारदातों का अंतहीन सिलसिला जारी है:
* ग्राम चौहा: विवेक राय के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर ने 35,000 रुपये पार कर दिए। हैरत की बात यह है कि चोर सीसीटीवी में बेफिक्र होकर स्टाइल मारता दिखा, फिर भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
* ग्राम बिनैका: धरम पुरेना के घर से अज्ञात चोरों ने शाम ढलते ही 2 से ढाई लाख का सामन सहित सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया।
* ग्राम जोंधरा: अटल चौक पर मुकेश बराई के पान ठेले का ताला तोड़कर 20,000 रुपये नगदी और चांदी के सिक्के पार कर लिए गए।

पुलिस की नाकामी या चोरों का हौसला?

दिन-दहाड़े और शाम के वक्त हो रही इन सिलसिलेवार चोरियों ने मस्तूरी और मल्हार क्षेत्र में खौफ का माहौल बना दिया है। लोग अब अपना घर छोड़ने से कतरा रहे हैं।
खाकी की यह ढिलाई साबित करती है कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा। अब देखना यह है कि इस खबर के बाद नींद में सोया प्रशासन जागेगा और कोई सख्त कार्रवाई करेगा, या फिर यह मामला भी पुरानी फाइलों की तरह ठंडे बस्ते में धूल फांकता रहेगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page