छत्तीसगढ़बिलासपुर

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम बिटकुला में अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। ग्राम बिटकुला में कच्ची महुआ शराब बेचने की सूचना पर सीपत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार देर शाम दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी कंहैयालाल यादव (53 वर्ष), निवासी ग्राम बिटकुला के कब्जे से कुल 06 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 1200 रुपये आंकी गई है, मौके से जप्त किया।

थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना की पुष्टि करते हुए गांव में रेड की। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

थाना सीपत पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब, नशा व्यवसाय और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम स्तर पर भी निगरानी बढ़ाई गई है ताकि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि पनपने न पाए। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब बिक्री की जानकारी मिले, तो तत्काल सूचना देकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

सीपत पुलिस की यह कार्रवाई अवैध नशे के कारोबारियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page