
बिलासपुर / सरकण्डा थाना क्षेत्र में आगजनी और तोड़फोड़ की गंभीर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रार्थी संदीप कुमार साहू ने 15 अक्टूबर 2025 की रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आर.के. एंबुलेंस सर्विस एंड ट्रेवल्स कार्यालय में आग लगी है और बाहर खड़ी तीन गाड़ियों—डीजायर, सेंट्रो कार और एंबुलेंस—को अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया है।
रात्रि करीब 11.20 बजे एक भोजनालय संचालक ने फोन कर बताया कि पूर्व ड्राइवर राजेन्द्र राजपूत उर्फ केसरी ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर ऑफिस में आग लगा दी है। प्रार्थी मौके पर पहुँचा तो वाहनों के कांच टूटे हुए व ऑफिस से धुआँ उठता मिला। लगभग ₹65,000 का नुकसान हुआ। आरोपी को वर्ष 2024 में शिकायतों के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था, जिसके चलते उसने रंजिश में घटना को अंजाम दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी श्री निमितेश सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में आरोपी की लगातार तलाश की गई।
अपराध क्रमांक – 1446/2025, धारा – 324(2), 351(2), 3(5)
आरोपी का पता
नाम: राजेन्द्र राजपूत उर्फ केसरी पिता: रघुनाथ राजपूत
पता: रामनगर, शिव मंदिर के पास, लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा
26 नवंबर 2025 को सूचना मिली कि आरोपी लिंगियाडीह में घूम रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।




