सिविल लाइन पुलिस का स्पा सेंटरों पर विशेष अभियान, अनियमितताओं पर प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई .

बिलासपुर / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशानुसार थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों की सघन जांच हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना एवं शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना था।

अभियान के दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों की बारीकी से जांच की गई। जिनमें एक्वा स्पा (36 मॉल), एसीसी स्पा (व्यापार विहार), दर्शना स्पा (भारतीय नगर), एलिमेंट्स स्पा (मैग्नेटो मॉल के पास) एवं एक्वा-2 स्पा (महाराणा प्रताप चौक) शामिल हैं।
जांच के दौरान संबंधित स्पा सेंटरों के दस्तावेज, कर्मचारियों का सत्यापन एवं संचालन संबंधी नियमों की पड़ताल की गई। चेकिंग के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में अनियमित गतिविधियां एवं नियमों का उल्लंघन पाया गया।

उक्त अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए स्पा सेंटरों के प्रबंधकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई, ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो।
नाम अनावेदक :
1 अविनाश लहरे, पिता – प्रहलाद लहरे, उम्र – 33 वर्ष
निवासी – उसलापुर, थाना – सकरी
2 ऋषभ सारथी, पिता – संतोष सारथी, उम्र – 20 वर्ष
निवासी – उसलापुर, थाना – सकरी
3 मोहम्मद मोइन खान, पिता – स्वर्गीय सिराजुल खान, उम्र – 33 वर्ष निवासी – टॉप्सिया तिलजला, थाना – कराया, जिला – परगना, पश्चिम बंगाल
4 मनीष जोशी, पिता – झूमर जोशी, उम्र – 28 वर्ष
निवासी – विद्यानगर, थाना – तारबहार
5 अमन सेन, पिता – श्रीराम कुमार सेन, उम्र – 23 वर्ष
निवासी – महाराणा प्रताप चौक, थाना – सिविल लाइन, जिला – बिलासपुर
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में संचालित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नियमानुसार संचालन करना अनिवार्य है। आगे भी इस प्रकार की जांच एवं कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।




