बिलासपुरसरकंडा

सरकंडा पुलिस ने चोरी का मामला चंद घंटों में सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण का त्वरित खुलासा करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को मशरूका सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख 15 हजार रुपये नगद एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रार्थिया श्रीमती ईतवारा बाई यादव (60 वर्ष), निवासी चांटीडीह सरकंडा ने 15 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह अपने घर में ताला लगाकर चना-मुर्रा बेचने गई थीं। दोपहर लगभग 12 बजे वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला एवं कुंडी टूटी हुई थी और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर थैले में रखे 1,15,000 रुपये नगद एवं 5 नग बाजारू चूड़ियां गायब पाई गईं।
मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरिशचन्द्र देवांगन उर्फ हरि घटना के समय प्रार्थिया के घर के आसपास घूम रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) श्री अनुज कुमार एवं सीएसपी (सिविल लाइन/सरकंडा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस ने संदेही हरि उर्फ हरिशचन्द्र देवांगन (32 वर्ष) निवासी ग्राम बलौला, जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम चांटीडीह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी गई नगदी रकम एवं आर्टिफिशियल चूड़ियां बरामद की गईं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page