
बिलासपुर। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सरकंडा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सरकंडा थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति भंग करने की नीयत से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त तीन व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
थाना सरकंडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ युवक क्षेत्र में आपसी विवाद, मारपीट एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के माध्यम से आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को तलब किया एवं वैधानिक प्रक्रिया के तहत उनके विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि संबंधित व्यक्ति भविष्य में किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था को प्रभावित न करें। तीनों को सख्त चेतावनी देते हुए कानून का पालन करने तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
थाना सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
आरोपियों के नाम व पते .
1. शंकर गौराहा
पिता – सुरेश गौराहा
उम्र – 26 वर्ष
निवासी – अटल आवास, अशोक नगर, सरकंडा
2. नीरज यादव
पिता – राजू यादव
उम्र – 21 वर्ष
निवासी – अटल आवास, अशोक नगर, सरकंडा
3. साहिल चौथानी
पिता – सन्नी चौथानी
उम्र – 18 वर्ष
निवासी – बंगालीपारा, गली नंबर 03, सरकंडा
सरकंडा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया गया है।




