छत्तीसगढ़बिलासपुर

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिक बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार ..

बिलासपुर / सरकंडा थाना पुलिस ने नाबालिक बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुई बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना की रिपोर्ट दिनांक 01 दिसंबर 2025 को बालिका की मां द्वारा दर्ज कराई गई थी। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी दोपहर में बिना बताए घर से चली गई थी और आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान सुराग मिला कि बालिका की पहचान आरोपी शुभम ठाकुर (उम्र 22 वर्ष), निवासी भूकंप अटल आवास बहतराई, के साथ है। पतासाजी में पता चला कि आरोपी बालिका को घर छोड़कर फरार हो गया है। परिजनों की मौजूदगी में बालिका से पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया।

आरोपी की तलाश जारी थी कि 05 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि शुभम ठाकुर नूतन चौक के आसपास देखा गया है। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी (सिविल लाइन/सरकंडा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अप.क्र. 1647/2025 धारा 137(2), 87, 64(2)ड बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट


पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिजन ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page