छत्तीसगढ़बिलासपुर

सकरी क्षेत्र में दो नकबजनी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर। थाना सकरी पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो अलग–अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नकबजनों पर प्रभावी अंकुश लगा है।

आरोपियों का नाम व पता –


1. महेंद्र उर्फ मोनू प्रजापति, पिता रामकुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी सकरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

2. महेंद्र साहू, पिता रामलाल साहू, उम्र 39 वर्ष, निवासी सकरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साईं नेचर सिटी निवासी प्रार्थी ने दिनांक 16 अप्रैल 2025 को थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर आलमारी से 15 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए गए। इसी प्रकार सकरी बटालियन निवासी प्रार्थी शिवकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नारायणी होम्स, संबलपुरी में दिनांक 21 नवम्बर 2025 को अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नगद चोरी कर ली गई।

दोनों मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सकरी क्षेत्र का निगरानी बदमाश महेंद्र उर्फ मोनू प्रजापति अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातों में सक्रिय है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह भापुसे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने मोनू प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी महेंद्र साहू के साथ दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं चाकू जप्त किए गए। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, एएसआई सुरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक मालती तिवारी, आशीष शर्मा, अफाक खान, पवन बंजारे, सुमंत कश्यप एवं विनेंद्र कौशिक का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page