बिलासपुरबेलगहना

संगठित जुआ पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रहार अभियान के अंतर्गत बेलगहना पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी बेलगहना पुलिस द्वारा जंगल में संचालित संगठित जुए पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

दिनांक 31.12.2025 की शाम सूचना मिली कि बगघरा जंगल क्षेत्र में कुछ व्यक्ति घने जंगल के बीच ताश पत्तों से “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बेलगहना पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और 8 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
आरोपियों के कब्जे से ₹1,18,700 नगद, 52 पत्ती ताश, 07 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, 03 नग मोटरसाइकिल एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग ₹2,78,700 है। चौकी बेलगहना अपराध क्रमांक 00/2025 के तहत आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी


1 यश कुमार गंधर्व, पिता लखनलाल गंधर्व, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कोनचरा, चौकी बेलगहना


2 अंसार अंसारी, पिता निसार अंसारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पड़रापथरा, चौकी बेलगहना


3 अविनाश श्रीवास, पिता राजकुमार श्रीवास, उम्र 21 वर्ष, निवासी बेलगहना, चौकी बेलगहना


4 अमित यादव, पिता स्व. श्यामलाल यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी बेलगहना, चौकी बेलगहना


5 रितेश पटेल, पिता कलितराम पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी बेलगहना, चौकी बेलगहना


6 रंजीत गिरी, पिता सालिकराम गिरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी सेमरिया, थाना कोटा


7 राजकुमार रजक, पिता सुमन सिंह रजक, उम्र 35 वर्ष, निवासी टेंगनमाडा, चौकी बेलगहना


8 दीपक बिनकर, पिता मानिकलाल बिनकर, उम्र 24 वर्ष, निवासी बेलगहना, चौकी बेलगहना, जिला बिलासपुर

पूछताछ में खुलासा हुआ कि अनवर उर्फ टीपू खान एवं उसके सहयोगी संगठित रूप से जुए का संचालन करते हैं। रेड के दौरान अनवर उर्फ टीपू खान एवं प्रकाश केवट फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सउनि भरतलाल राठौर सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page