तारबहारबिलासपुर

राजीव प्लाजा गेट पर मारपीट, तारबाहर पुलिस ने तीन आरोपियों को त्वरित कार्रवाई में किया गिरफ्तार ..

बिलासपुर | तारबाहर थाना क्षेत्र राजीव प्लाजा गेट के पास मारपीट की घटना में तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। घटना के तत्काल बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अमर पाल राजीव प्लाजा में गार्ड की नौकरी करता है। दिनांक 10 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे वह भोजन करने गया था, उसी दौरान उसकी जगह साहेब सिंह ड्यूटी पर था। रात करीब 10:20 बजे एक ऑटो चालक अपनी ऑटो को राजीव प्लाजा के गेट नंबर-01 से अंदर ले जाने का प्रयास कर रहा था। मना किए जाने पर ऑटो चालक ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और गार्ड के साथ हाथ-मुक्कों व थप्पड़ों से मारपीट की। साथ ही अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार अनंत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया और माननीय सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया।


पुलिस जांच में आरोपी रियाज अहमद और सागर नायक के थाना सरकंडा में पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी पाए गए हैं।


आरोपियों के नाम व पते ..


1 मोहम्मद शाहरूख पिता मोहम्मद युसुफ खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी खुदीराम बोस चौक, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर।


2 रियाज अहमद पिता अब्दुल रशीद, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।


3 सागर नायक पिता पंचराम नायक, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम जांजी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।


इस कार्रवाई में सउनि उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक जय सिंह धुर्वे, रूपलाल चंद्रा एवं भागीरथी गेंदले का सराहनीय योगदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page