तारबहार

तारबाहर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार कर बीयर व स्कूटी जप्त .

बिलासपुर /थाना तारबाहर पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बीयर और वाहन जप्त किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने तथा नशा नियंत्रण अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर संदिग्धों की धरपकड़ की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के उद्देश्य से ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पुराना बस स्टैंड स्थित शुलभ शौचालय के सामने पहुंचकर घेराबंदी की। वहां संदिग्ध वाहन जूपिटर क्रमांक CG 10 Z 9578 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान आरोपी के थैले से 6 नग बीयर तथा स्कूटी की डिक्की से 3 नग बीयर बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी शेरसिंह मोहले (24 वर्ष), निवासी सतनाम नगर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 9 नग बीयर एवं वाहन जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 53/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, सहायक उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद कसेर, आरक्षक रूपलाल चंद्रा तथा आरक्षक जय बंजारे का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page