छत्तीसगढ़बिलासपुर

रतनपुर पुलिस की बदमाशों पर सख्त कार्यवाही, 04 आदतन आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर। नववर्ष आगमन के मद्देनज़र जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना रतनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के आदतन बदमाशों पर प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए 04 बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा है।


श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने, नशे के कारोबारियों एवं निगरानी/गुण्डा बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में नवपदस्थ थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी .


1 पुरूषोत्तम पटेल, पिता बाबुराम पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी मंझोलीपारा, खुटाघाट, थाना रतनपुर।


2 नरेन्द्र पटेल, पिता स्व. रामखिलावन पटेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी सॉधीपारा, रतनपुर।


3 मंगल उर्फ मनीष केंवट, पिता सुखदेव केंवट, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोंदईया, थाना रतनपुर।


4 मुन्ना लाल कोरी, पिता स्व. आत्मा राम कोरी, उम्र 55 वर्ष, निवासी रानीगांव, रतनपुर, जिला बिलासपुर।

पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तथा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन 04 बदमाशों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। गिरफ्तार सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।


थाना रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नववर्ष के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक पवन सिंह, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली एवं आरक्षक मनीष जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page