छत्तीसगढ़बिलासपुर

यातायात पुलिस बिलासपुर ने ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण, सुधारात्मक कदमों पर दिया जोर .

बिलासपुर यातायात पुलिस द्वारा जिले में चिन्हित सड़क दुर्घटना जनित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में पुलिस मुख्यालय रायपुर के सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे, यातायात प्रभारी तथा मास्टर ट्रेनर सेवा निवृत्त उप निरीक्षक उमाशंकर पांडे सहित यातायात बल मौजूद रहा।

दल ने सेंदरी तिराहा, मस्तूरी बायपास तिराहा व भदौरा चौक का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। सेंदरी तिराहा और भदौरा चौक में बढ़ते दुर्घटना जोखिम को देखते हुए अंडर ब्रिज निर्माण की आवश्यकता बताई गई। वहीं मस्तूरी बायपास तिराहा में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, रंबल स्ट्रिप और स्पीड कंट्रोल उपायों को आवश्यक माना गया। टीम ने हाईवे से जुड़े सहायक मार्गों के पास भी अंडर ब्रिज की जरूरत पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान हाईवे पेट्रोलिंग टीम को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मार्ग पर भारी वाहन किसी भी स्थिति में खड़े न हों, नियम उल्लंघन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जवानों को सड़क दुर्घटना में सुरक्षित रेस्क्यू, क्षेत्र को सुरक्षित करने और यातायात सुगमता बनाए रखने के दिशा-निर्देश भी दिए गए।

ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने, झाड़ियों की सफाई, ठेले-खोमचे व्यवस्थित करने तथा दृश्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। स्पीड लिमिट, कनेक्टिंग मार्ग, गो-स्लो संकेतक बोर्ड, रंबल स्ट्रीप और मल्टीपल ब्रेकर लगाने की आवश्यकता बताई गई।

यातायात पुलिस ने सभी बिंदुओं का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित विभागों को भेज दिया है, ताकि सुधारात्मक कार्य शीघ्र शुरू होकर सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page