
बिलासपुर/ सरकंडा थाना पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरधर साहू पिता सुखराम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी आत्मानंदन स्कूल के पास, चिंगराजपारा, थाना सरकंडा जिला बिलासपुर को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के केवल छह घंटे के भीतर गिरफ्तार किया।
प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी से उसकी पहचान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर दिनांक 15.09.2021 को जोरापारा स्थित किराये के मकान में बुलाकर दैहिक शोषण किया। बाद में वह बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा और शादी की बात पर टालमटोल करता रहा। अंततः उसने दूसरी लड़की से विवाह कर लिया और पीड़िता को लगातार प्रताड़ित करता रहा। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था।
अपराध क्रमांक – 1552/2025, धारा – 376(2)(एन), 506 भादवि
रिपोर्ट दर्ज होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




