छत्तीसगढ़जरा हटकेबिलासपुर

शराबी प्रेमी नें की शराब दुकान खोलने की मांग , दोहरा स्वर, ग्रामीणों की दो अलग-अलग मांगें प्रशासन के सामने .

बिलासपुर। ग्राम कोड़ापुरी पंचायत के गिरधौना रोड, बरदुला में निर्मित नवीन शराब दुकान भवन को शुरू कराने के लिए ग्रामीणों ने जोरदार समर्थन जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा स्वीकृत यह दुकान खुलने से इलाके में लंबे समय से चल रहा अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का गोरखधंधा पर प्रभावी लगाम लगेगी। उनका तर्क है कि अधिकृत दुकान खुलने से निगरानी मजबूत होगी, जिससे गांव का माहौल पहले से अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और नियंत्रित बनेगा। ग्रामीणों ने शासन को सहयोग का आश्वासन देते हुए इसे क्षेत्र के हित में आवश्यक कदम बताया।

इसके विपरीत, 3 नवंबर को ग्राम बरदुलापारा के एक बड़े समूह ने अपने गांव में प्रस्तावित शराब भट्‌ठी का कड़ा विरोध करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भट्‌ठी शुरू होने से गांव में अशांति बढ़ेगी, महिलाओं-बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तथा सामाजिक माहौल बिगड़ेगा। करीब 600 की आबादी वाले इस गांव के लोगों ने निर्माण कार्य रोकने और पूरी प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि भट्‌ठी से गांव की शांति, सुरक्षा और परिवेश पर प्रतिकूल असर पड़ेगा, जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

दोनों पक्षों के तर्कों के बीच अब प्रशासन पर है कि वह जनभावनाओं और कानूनन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति तय करे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page