छत्तीसगढ़बालोदा बाजार

महिलाओं के कपड़े पहनने का शौकीन हत्यारा गिरफ्तार — प्रेमिका के इनकार पर की बेरहमी से हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश..

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिलाओं के कपड़े पहनने और 19 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वाला साइकोपैथ युवक सालिक राम पैकरा (25) ने अपनी प्रेमिका तेजस्विनी पटेल (26) की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने युवती पर चाकू से हमला कर उसकी जान ली और शव को पैरावट (पुआल के ढेर) में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।

25 अक्टूबर की सुबह ग्राम चरौटी में पुलिस को झुलसे शव की सूचना मिली। जांच में सामने आया कि दोनों मजदूरी का काम करते थे और करीब चार महीने से प्रेम संबंध में थे। हाल ही में तेजस्विनी ने उससे दूरी बना ली थी। इनकार से बौखलाए आरोपी ने 24-25 अक्टूबर की रात युवती को मिलने बुलाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के घर से महिलाओं के कपड़े और उसकी अजीबोगरीब तस्वीरें बरामद कीं। साथ ही, उसके 19 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का खुलासा हुआ, जिनसे वह खुद को महिला बताकर लोगों से जुड़ा रहता था। एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और साइबर टीम उसके ऑनलाइन गतिविधियों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page