छत्तीसगढ़बिलासपुर

थाना रतनपुर जिला बिलासपुर की बड़ी सफलता भैसाझार जंगल में अंधे कत्ल का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर / थाना रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत भैसाझार जंगल में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी बिलासपुर पुलिस ने कड़ी मेहनत से सुलझा ली है। पुलिस ने पूर्व रंजिश के चलते हत्या को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मृतक पर लोहे के पाइप और लकड़ी के बेंत से हमला कर वारदात को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार आरोपी

1. रंजीत खाण्डे (23 वर्ष) पिता स्व. तितरा राम खाण्डे


2. सुधीर खाण्डे (21 वर्ष) पिता स्व. तितरा राम खाण्डे
दोनों निवासी भैंसाझार थाना रतनपुर, हाल मुकाम भरारी (भुंडा)

गिरफ्तार आरोपी

घटना विवरण


दिनांक 04 दिसंबर 2025 को मृतक सूर्यप्रकाश बघेल के गुम होने की रिपोर्ट रतनपुर थाने में दर्ज हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा आसपास के जंगल व डैम क्षेत्र में खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान 05 दिसंबर को भैसाझार जंगल की झाड़ियों के बीच मोटरसाइकिल और शव संदिग्ध अवस्था में मिला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अर्चना झा, SDOP लालचंद मोहले, FSL टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा

रतनपुर थाना व ACCU की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व संदेहियों से कड़ी पूछताछ के बाद दोनों भाइयों को अभिरक्षा में लेकर अपराध स्वीकार कराया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार व मोटरसाइकिल जप्त कर ली गई है। अन्य संभावित सहयोगियों से पूछताछ जारी है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी कमलेश बंजारे सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page