बिलासपुरमस्तूरी

मस्तुरी में ध्यान भटकाकर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर। थाना मस्तुरी क्षेत्र में ध्यान भटकाकर चोरी करने के मामले में एसीसीयू एवं मस्तुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई, जिसमें आरोपियों को छत्तीसगढ़–ओडिशा बॉर्डर क्षेत्र से पकड़ा गया।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत किशोर तथा दूसरा शातिर चोर सचिन ध्रुव पिता राजेश ध्रुव (22 वर्ष), निवासी ग्राम भीमखोज, संतोषीनगर वार्ड क्रमांक 04, थाना खल्लारी, जिला महासमुंद (छ.ग.) शामिल है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 20,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।


मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया प्रेम कुमारी कुर्रे 30 दिसंबर 2025 को अपने घर से अकेली मस्तुरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से रुपये निकालने आई थीं। बैंक से 1,02,000 रुपये निकालने के बाद वे पैदल स्टेट बैंक मस्तुरी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान मेन रोड पर संतोष किराना दुकान के पास अज्ञात व्यक्ति ने उनके कपड़ों पर कचरा फेंक दिया। महिला कपड़े झाड़ने लगी और पास के पेड़ की डाली पर थैला रखकर साड़ी धोने लगी। इसी दौरान थैले में रखी पूरी रकम चोरी हो गई।


घटना की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपियों की पहचान हुई। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। बरामदगी के बाद आरोपी सचिन ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page