छत्तीसगढ़बिलासपुर

मतदाता पुनरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन: कलेक्टर ने 30 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित .

बिलासपुर / जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्य को गति देने और मैदानी कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय अग्रवाल लगातार बीएलओ का सम्मान कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज फिर 30 उत्कृष्ट बीएलओ एवं अभिहित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से सम्मानित होने वालों में चनाडोंगरी की बीएलओ अंजू वनराजा, साल्हेकापा की मायादेवी जायसवाल, नेवसा की अनिता ठाकुर, खठोलिया की गायत्री कश्यप, गोकुलपुर की सुनीता बघेल, गनियारी की शिल्पा वैष्णव, महुआकापा के गौरीशंकर कौशिक, टिकरी की प्रगति साहू, परसाकापा की रूपमणी कश्यप शामिल हैं।

मस्तुरी क्षेत्र से हरिचंद्र वर्मा, कुकदा के बजरंग प्रसाद बरेठ, देवीनारायण पटेल, श्रवण कुमार देवांगन, पकरिया की हेमलता सिंह, गतौरा के मिन्टु सांडे एवं हेमलता राठौर को सम्मान मिला।

बेलतरा क्षेत्र से अशोक राव, हरदीडीह के कमलेश कुमार काछी, रेलहा की विमला को सम्मानित किया गया। वहीं कोटा विधानसभा क्षेत्र से रानीसागर की त्रिवेशी सिंह ठाकुर, कसईबहरा के अजय कुमार पैकरा, बृजभान सिंह श्याम, जोगीपुर के स्नेक मरावी, नंदेश्वरी मरावी, टेंगनमुड़ा की लक्ष्मी कोरी, खैरझिटी की कृष्णाबाई बैगा, लक्ष्मीन लहरे और जगदीश सिंह पैकरा को प्रशस्ति पत्र सौंपा गया।

इन सभी बीएलओ ने मतदाता पुनरीक्षण के दौरान गणना पत्रक वितरण, पत्रक भरवाने, फॉर्म संग्रहण तथा ऑनलाइन प्रविष्टि जैसे चरणों को दक्षता और समय पर पूर्ण करते हुए उत्कृष्ट कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page