बेलगहना

बेलगहना पुलिस ने लूट प्रयास नाकाम कर दो आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार किए .

बिलासपुर / कोटा थाना अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने घातक हथियारों के साथ लूट के प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को टाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक खंजरनुमा धारदार चाकू और एक स्टील का फोल्डिंग चाकू जप्त किया है।

घटना 1 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है, जब हरिल साय टोप्पों अपने साथियों निलिमा तिर्की और रामप्यारी तिर्की के साथ गनियारी से मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर वापस विचारपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलगहना-कोनचरा मार्ग के सुनसान जंगल में नीलगिरी प्लांट के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने कार रोकने की कोशिश की और चाकू दिखाकर लूट का प्रयास किया। चालक हरिल साय ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को तेजी से आगे बढ़ाया, लेकिन आरोपी करीब 7 किलोमीटर तक पीछा कर विचारपुर गांव तक पहुंच गए और वहां भी लूट का प्रयास किया।

ग्रामवासियों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भाग निकले, हालांकि अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़ गए। अगले दिन पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों सिद्धान्त पाण्डेय उर्फ राज पाण्डेय और राजकुमार पोर्ते उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में बेलगहना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page