छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में फिर मिर्ची पाउडर का खेल, लूट की नाकाम कोशिश से मचा हड़कंप ..

बिलासपुर। शहर में एक बार फिर मिर्ची पाउडर का खेल सामने आया है। बीते दिनों युवतियों द्वारा मिर्ची फेंककर लड़कों पर हमला करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे बाद में आपसी समझौते के आधार पर खत्म किया गया। लेकिन अब इसी तरीके का इस्तेमाल एक गंभीर वारदात में किया गया है। सोमवार देर रात तोरवा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप मैनेजर पर हुए हमले ने शहर में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के मुताबिक, कनोई पेपर मिल के पास ढेका स्थित राहुल पेट्रोल पंप के मैनेजर रोशन साहू (50) रात करीब 10 बजे बिक्री की रकम करीब 15 लाख रुपये मालिक के घर पहुंचाने जा रहे थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी आँखों में मिर्ची पाउडर फेंककर उन्हें असहाय करने की कोशिश की। उनकी आंखें जलने लगीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए तत्काल बाइक सड़क किनारे रोक दी।

इसी दौरान दो हमलावर उन पर टूट पड़े और नकदी से भरा बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन मैनेजर ने डटकर मुकाबला किया। सड़क पर बढ़ती हलचल देखकर कुछ लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। भीड़ की आहट से घबराए बदमाश मौके से बाइक से भाग निकले।

स्थानीय लोगों की मदद से मैनेजर किसी तरह बस्ती पहुँचे और मालिक व पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाश कई दिनों से मैनेजर की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और पूरी योजना बनाकर लूट की कोशिश की गई थी।

तोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page