छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के बृहस्पति बाजार स्थित फल गोदाम में देर रात भीषण आग, लाखों का नुकसान, आगजनी का कारण अब तक अज्ञात .

बिलासपुर। मंगलवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बृहस्पति बाजार सब्जी मार्केट स्थित एक फल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखे फल, ठेले और अन्य सामान जलकर राख हो गए।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया हो सकता है। बताया गया कि आग लगने से कुछ समय पहले ही ताजे फल गोदाम में रखे गए थे, जिसके बाद गोदाम मालिक वहां से चला गया था।

यह गोदाम खुले आसमान के नीचे टीन की दीवारों से घिरा हुआ था, जिससे किसी अज्ञात व्यक्ति के लिए इसमें प्रवेश करना आसान था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि सिविल लाइन पुलिस इस आगजनी के पीछे की असल वजह का कब तक खुलासा करती है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page