
बिलासपुर/ मस्तूरी मल्हार चौकी पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसे गोवा भगाकर ले जाने और वहां उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी अनिकेत उर्फ श्याम पनिका (उम्र 24 वर्ष) पिता जगदीश पनिका, निवासी खोडरी थाना गौरेला, को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसका अपराध प्रमाणित पाया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 2 अक्टूबर 2025 को मल्हार क्षेत्र से नाबालिग को शादी का झांसा देकर गोवा ले जाकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।
सूचना मिलने पर 5 नवंबर 2025 को मल्हार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। साक्ष्य व बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध चौकी मल्हार में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 137(2), 87, 64 एम.बी.एन.एस. एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



