
रतनपुर। थाना रतनपुर क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला पर उसके पति ने ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने गंभीर अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भैरव बाबा मंदिर के पास रहने वाली लल्ली कौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति सोम सिंह सरदार ट्रक ड्राइवर है और लंबे समय से घर से दूर दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है। जब भी वह घर आता है, गाली-गलौज और मारपीट करता है।
घटना 26 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 4:30 बजे की है। आरोपी घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। जब लल्ली कौर ने उसे दूसरी पत्नी के पास ही रहने की बात कही, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए ब्लेड से उसके बाएं गर्दन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी रिब्बी कौर को भी दाहिने हाथ में चोट आई।
घटना के बाद घायल महिला ने अपने परिचित को फोन कर जानकारी दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रतनपुर पुलिस ने आरोपी सोम सिंह सरदार के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।



