छत्तीसगढ़बिलासपुर

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सूरज सूर्यवंशी सीपत पुलिस की गिरफ्त में, पहले भी जा चुका है जेल .

बिलासपुर। थाना सीपत पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सूरज कुमार सूर्यवंशी पिता स्व. बलदाउ प्रसाद सूर्यवंशी (उम्र 23 वर्ष), निवासी ग्राम मटियारी सूर्यवंशी मोहल्ला, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 7 अक्टूबर 2025 को नाबालिग पीड़िता ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी सूरज कुमार सूर्यवंशी ने उसे नाबालिग जानते हुए जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया। इस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को उसके गृह ग्राम मटियारी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी सीपत ने बताया कि आरोपी सूरज सूर्यवंशी के विरुद्ध पूर्व में भी नाबालिग से दुष्कर्म का एक अन्य मामला दर्ज है। उस मामले में भी वह जेल जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद से वह फरार था, जिसके लिए न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। सीपत पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page